






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ से कातर जा रही बस रीड़ी व बाना के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट बिजली के पोल से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 33000 व 11000 के पोल से बस टकराई जिससे दोनों लाइन टकरा कर फाल्ट हो गई और डीपी जल गई। दोनों लाइनें चालू थी और गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा बिजली की बड़ी लाइन से बस में करंट का संचार हो जाता। बस में करीब 40 सवारियां थी जो बाल बाल बचने पर अपने ईष्ट को याद कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। सवारियां जल्दी से नीचे उतरी और पीछे आने वाली बसों व अन्य वाहनों से मदद कर अपने गतंव्य को रवाना हो रहें है।




