May 20, 2026
000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। गर्मी के दिनों में शहर के वार्डों व ग्रामीण अंचल में अनेक पेयजल समस्याएं सामने आ रही है। इनकी सुनवाई करने व त्वरित समाधान के लिए विभाग ने सकारात्मक प्रयास प्रारंभ किया है। आमजन के लिए ये खास खबर जलदाय विभाग, श्रीडूंगरगढ़ से आई है। सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान धोरा पर स्थित विभागीय कार्यालय में तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विभाग ने कंट्रोल रूम के फोन नबंर 01565-222093 जारी किए है। कंट्रोल रूम पर लगातार कार्मिकों की तैनाती रहेगी और बुधवार सुबह से कार्य प्रारंभ कर दिया है। आमजन अपनी शिकायत व समस्या 01565-222093 पर कॉल कर दर्ज करवा सकते है।