August 30, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। किसान और मजदूर के हित की बात करने वाले, दूरदर्शी कॉमरेड रेवंतमल नैण की स्मृति सदैव क्षेत्र में कायम रहेगी। उनके विचार युवा पीढ़ी को सदैव संघर्ष की प्रेरणा देंगे। ये विचार माकपा कार्यालय में वामपंथी विचारक रेवंतमल नैण की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही। नैण के साथी रहें डॉ श्यामसुंदर आर्य साहित्यकार श्याम महर्षि ने उनसे जुड़े कुछ प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए नैण के सरल व्यक्तित्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने नैण के जनहित में सक्रिय रहने की मिसाल दी। श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, तुलसीराम चौरड़िया, माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पूर्व सरपंच नारायणनाथ, पूर्व माकपा सचिव अशोक शर्मा, गिरधारी जाखड़, प्रह्लाद भामूं, मोडाराम तर्ड, नत्थूनाथ मंडा ने नैण को पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में नैण का पुष्पाजंलि देने उपसरपंच लालचंद सारण, धर्माराम कूकणा, राजेश भादू, भंवरलाल भुवांल, रामचंद्र गोदारा, प्रह्लाद भामूं, नरेश शर्मा, मुकेश दमामी, गोविंद सियाग, गोपी पूनियां, प्रतीक शर्मा, शौकिन काजी, शामिल हुए। वहीं नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी, अणुव्रत उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह, विक्रम स्वामी, राजूराम गोदारा, भंवरलाल भुंवाल, हीरालाल नैण ने सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धाजंलि दी। परिवार के श्रवणकुमार व संतोष कुमार नैण ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश ज्याणी ने किया।

नैण की स्मृति में परिवार ने लिया सेवा का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी निवासी दिवंगत रेवंतमल नैण के परिवार द्वारा उनकी स्मृति में लगातार सेवा कार्य किये जा रहे है। नेण की स्मृति में परिवार द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती छात्रावास में एक कमरे का निर्माण करवाया गया है और यहां मरम्मत कार्यों के लिए 1 लाख रूपए की सहयोग राशि भी संस्था को प्रदान किए है। इसी प्रकार रीड़ी के राउमावि में जलघर व प्याऊ का निर्माण भी करवाया गया है। उनके पुत्र ने श्रवण कुमार व संतोष कुमार ने पिता की स्मृति में सतत सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।