May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। नई दिल्ली के डॉ भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में “स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन ” की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष व कार्यक्रम के बीकानेर विभाग संयोजक मांगीलाल गोदारा सहित बीकानेर संभाग के छात्र नेता शामिल हुए। गोदारा ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में एक देश एक चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। इसमें केंद्रीय कैबिनेट कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,केंद्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय कैबिनेट खेल और युवा मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने मार्गदर्शन दिया। गांव समंदसर निवासी गोदारा ने बताया कि इस दौरान काननाथ गोदारा, मुकेश पूनिया, बीरबल कुमावत, श्यामसुंदर शर्मा, राकेश कस्वा, आर्य अतुंलानंद, विनोद ढाका, अशोक विश्नोई, खाजूवाला महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सुमेरसिंह सोढा, सुजानगढ़ महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष रामनिवास बुगालिया, सरदारशहर महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, हनुमानगढ़ महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष विनोद, गंगानगर धर्मेंद्र खिचड़ सहित संभाग कई छात्र नेता सम्मिलित हुए।