May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-25 at 20.02.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  25 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव बाड़ेला में मूलाराम मेघवाल ने रात के अंधेरे में गांव की गुवाड़ में लगे बाबा साहेब के बोर्ड तो तोड़ दिया एवं पास में बने सार्वजनिक टॉयलेट की छत पर फेंक दिया। ओर सुबह रोशनी होने पर मूलाराम ने ही पुरे गांव में हंगामा कर दूसरे समुदायों के लोगों पर बोर्ड तोड़ने, बाबा साहेब का अपमान करने के आरोप लगा दिए। युवक ने गांव में पिछड़े वर्ग के लोगों को एकत्र कर लिया एवं दुसरे समुदायों के लोगों पर आरोप लगाए। इस कारण गांव में एक बार तो माहौल तनावपूर्ण हो गया एवं मौके पर सरपंच व पुलिस भी पहुंची। उन आरोपों की जांच की गई तो आरोप लगाने वाले युवक द्वारा ही रात के अंधेरे में बोर्ड तोड़ने की बात सामने आई तो गांव का सामाजिक ताना बाना नहीं बिगड़ा व मामला शांत हुआ। मूलाराम के खिलाफ बाड़ेला के ही निवासी युवक मोतीराम मेघवाल ने हाजीर थाना होकर लिखित रिपोर्ट से मामला दर्ज करवाया है। मोतीराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि गांव के युवक कालूराम, चैनाराम, जगराम ने बुधवार रात्री को करीब 2-2.30 बजे मूलाराम व उसके साथियों को गांव की गुवाड़ में देखा जबकी वह वहां कभी नहीं होता। मोतीराम मेघवाल ने मूलाराम मेघवाल व उसके साथियों के खिलाफ बाबा साहेब का अपमान करने, विभिन्न समाजों में आपसी द्वेषता एवं वैमनस्यता फेलाने, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार करेगें।