May 20, 2026
evee

ज्याणी परिवार लिखमादेसर, गोदारा परिवार ऊपनी, तरड़ परिवार आड़सर द्वारा बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में (1) जगदीश प्रसाद ज्याणी पुत्र हुक्माराम जी ज्याणी लिखमादेसर द्वारा, (2) मोडूराम पुत्र नन्दाराम जी गोदारा ऊपनी द्वारा व (3) लिछमा देवी तरड़ व ताजुराम जी तरड़ आड़सर की स्मृति में उनके पुत्र नेमाराम तरड़ द्वारा बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणाएं की गई। वहीं आर्थिक सहयोग की घोषणा मोडाराम तरड़ आड़सर द्वारा की गई। बैठक में दानदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया व एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, धूड़ाराम डेलू, केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, भैराराम गोदारा, आदूराम जाखड़, इमीलाल गोदारा, तोलाराम जाखड़, धाई देवी, मास्टर प्रभुराम बाना, हेतराम जाखड़ , हरिराम सारण, पूनम नेण, पूर्णमल नेण, रामचन्द्र गोदारा, धर्माराम कुकणा, भंवरलाल सारण, धर्मपाल बांगड़वा, नरेन्द्र कुमार आर्य, लक्ष्मीनारायण भादू, शंकरलाल जाखड़, शंकरलाल भुंवाल, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, तोलाराम सिहाग, सरदारराम बाना, रामेश्वरलाल गोदारा, डूंगरराम गोदारा, हुक्माराम कस्वां, अशोक सारण, ओमप्रकाश सारण, रामदयाल बाना, प्रभुदयाल जाखड़, भगवानाराम महिया, गोपीराम सिहाग, सुगनाराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़,  मुन्नीराम बाना, लेखराम गोदारा, श्रवणराम बाना, केशराराम कडवासरा, मदनलाल नेण, रामचन्द्र गीला, जैसाराम कुलड़िया, मोहनलाल सारण, सन्तोष नेण, खींयाराम गोदारा, प्रेम कुमार महिया, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, रामकिशन गावड़िया, गिरधारी जाखड़, जगदीश गोदारा, शंकरलाल कडवासरा, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहें। बैठक का संचालन सुशील सेरडिया ने किया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

ट्रोमा की मांग को लेकर धरना जारी, सोमवार को पहुंचे अनेक लोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने दिया जा रहा धरना सोमवार को 197वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी मांग को दोहराते हुए नारेबाजी की। धरनार्थियों ने सरकार द्वारा जनता की आवाज सुनने की पुकार की गई। इस दौरान मदनलाल प्रजापत, राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, जावेद बहलीम, रामनिवास बाना, हरिप्रसाद सिखवाल, उस्मान आरिफ, आमिर खोखर, सोनू धानिया सोनियासर, चांदराम कताला, सुरजाराम धानिया, नोपाराम, शेराराम, कोजाराम, मगाराम, राजूराम, लक्ष्मण राम, डूंगरराम, बिरजाराम, कालूराम, भैराराम, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुलंद किया ट्रोमा निर्माण का नारा, धरना स्थल पर एकत्र होकर लगाए नारे।

मांगी देवी के नेत्र देखेंगे दुनिया, मरणोपरांत किया नेत्रदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी 62 वर्षीय मांगीदेवी सिंघी पत्नी गोविंदराम सिंघी का सोमवार को निधन हो गया। गोविंदराम सिंघी व तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष मनीष नौलखा की प्रेरणा से मरणोपरांत मांगीदेवी के नेत्र दान किए गए। उनके पुत्र रोहित व रजत कुमार ने नेत्रदान की सहमति दी। सरदारशहर के प्राणनाथ हॉस्पिटल के डॉक्टरी दल ने आंखो का आई बैंक में संरक्षण किया। तेरापंथ समाज सहित सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों ने परिवार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे मानवता के हित में उच्च योगदान बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मांगीदेवी के नेत्र मरणोपरांत देखेंगे दुनिया, मानवता के हित में किया नेत्रदान।

एबीवीपी की जिला समीक्षा बैठक संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीकानेर जिले की समीक्षा योजना बैठक सोमवार को नानू देवी आदर्श विद्या मंदिर श्रीडूंगरगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत सह मंत्री पूनम मेड़तिया का प्रवास रहा। बैठक में सत्र 2024-25 की कार्यक्रमात्मक एवं संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी सत्र 2025-26 में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनायी। जिला प्रमुख अशोक सिंह एवं जिला संयोजक पुनीत शर्मा ने विषय रखें। श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, देशनोक, पूगल, नोखा, बज्जू, खाजूवाला इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी की जिला समीक्षा योजना बैठक संपन्न।

गौशाला में लापसी का भोग लगा कर मनाया जन्म दिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को दूसारणा स्थित द्वारकाधीश गौशाला में लापसी भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। दानदाता ओमप्रकाश सुथार ने अपनी पौत्री भूमिका के प्रथम जन्मदिन के अवसर मीठी लापसी के भंडारे का भोग गौवंश को लगाया। पिता मनोज कुमार सुथार ने बताया कि गांवो में भी जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ पर गौसेवार्थ आयोजन किए जाने की जागरूकता बढ़ रही है। गौशाला समिति सदस्यों ने परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका के प्रथम जन्मदिन पर लगाया गौवंश को मीठी लापसी का भोग।

दुलचासर गौशाला में अमावस्या सेवा दी दानदाता ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला, दुलचासर में रविवार को दानदाता मोतीलाल मूंदड़ा, दुलचासर ने वैशाख की अमावस्या के उपलक्ष में तथा अपने सुपुत्र एवं पुत्रवधू की वैवाहिक वर्षगांठ पर गौवंश को खल, चूरी गुड़ एवं पानी का भंडारा कर भोग लगाया। इनके अतिरिक्त दानदाता बाबूलाल नाई ने एक बोरी बिनोला खल, युवा विक्रम सिंह पड़िहार एवं जेपी सुथार निवासी दुलचासर ने एक पेटी गुड़ का भोग अमावस्या पर गौवंश को लगाया गया। समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गौशाला में किया सेवा आयोजन, समिति सदस्यों ने जताया आभार।