May 20, 2026
0000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। दिल्ली में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित योगासन के सबसे बड़े टूर्नामेंट एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मैडल जीतकर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी आर्यांशी पुत्री अमित स्वामी आज दोपहर तीन बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। 21 देशों के 170 एथलीट्स योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से खेलते हुए सभी टीमों को पछाड़ कर आर्टिस्टिक पेयर व रिदमिक ग्रुप प्रतियोगिताओं में गोल्ड हासिल कर आर्यांशी ने क्षेत्र का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। योग खिलाड़ी के दादा व भाजपा नेता शिव स्वामी ने बताया कि आर्यांशी लगातार नेशनल व इंटरनेशनल योग प्रतियोगिताओं में मैडल हासिल कर रही है। युवती को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवासन वरखेड़ी ने विश्वविद्यालय की छात्रा को बधाई दी है। उत्तरप्रदेश के चोटीपुरा गुरूकुल की प्राचार्य सुमेधा जी सहित पूरे स्टाफ ने गुरूकुल व देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर आर्यांशी का बैंड बाजा के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, श्यामसुंदर जोशी, फतेहसिंह जांगिड़ ने भारत माता का चित्र भेंट कर आर्यांशी का सम्मान किया। सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद लोकेश गौड़, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, श्याम सारस्वत हेमासर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर लखासर, कमल किशोर नाई सहित बड़ी संख्या में परिजन, जानकार व योग प्रेमी मौजूद रहें। सभी ने फुलमालाओं से आर्यांशी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। परिवार के जगदीश स्वामी, रजनीश स्वामी, देवकिशन स्वामी, विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिदमिक ग्रुप में जीता गोल्ड मैडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली से दोपहर तीन बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आर्यांशी का किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक रूप से सक्रिय अनेक लोगों ने स्टेशन पहुंच कर किया बेटी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज लोगों ने आर्यांशी को दी शुभकामनाएं।