May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। भारती निकेतन महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के एनसीसी कैडेट जितेंद्र पुत्र पोकर राम निवासी बेनीसर का अंतिम रूप से चयन आर्मी अग्निवीर में हुआ है। झुंझुनूं एआरओ द्वारा जारी हुई 2nd लिस्ट में जितेंद्र ने अपना चयन हासिल कर लिया है। ANO नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेंद्र पांचवें एनसीसी कैडेट है जो इस वर्ष केंद्र सरकार में चयनित होने वाले कैडेट है। इससे पूर्व भी संस्थान के श्यामप्रताप सिंह शेखावत (CISF), ममता सिद्ध (CISF), मदनलाल बिस्सु (आर्मी), रमेश घाट (आर्मी), जितेंद्र (आर्मी) में चयन हासिल किया है। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित ने नवचयनित जवान को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में भी एनसीसी कैडेट्स के चयन होने की प्रक्रिया जारी है, जवान ने महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उपप्राचार्य कुलदीप शर्मा, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक सहित समस्त स्टाफ ने सेना में चयन हुए जितेंद्र को बधाई दी है। जितेंद्र के फाइनल सलेक्शन की सूचना के बाद उनके गांव में भी खुशी का माहौल बन गया है।