






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 19 नवबंर 2020। माकपा व कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है परन्तु श्रीडूंगरगढ की जनता सावधान होकर सुराज का लक्ष्य रखने वाली भाजपा को वोट देकर गांवो में व्यवस्था व विकास का मार्ग खोलें। ये विचार आज देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने व्यक्त किए। सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस ने 2 साल के राज में किसान और गरीब से किया कोई वादा पूरा नहीं किया है। पंचायत समिति चुनावी दौरो में आज सारस्वत ने जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगते हुए गांव धोलिया, उदरासर, बिरमसर, जालबसर, लाखनसर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, आडसर, लालासर, मोमासर, सत्तासर, कुंतासर, रेवाड़ा, लिखमादेसर, ठुकरियासर आदि गांवों का दौरा किया। सारस्वत के साथ सभाओं को पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक ने भी सम्बोधित किया। सभाओं का संचालन पूर्व चैयरमेन शिव स्वामी ने किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जिलाउपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, सुभाष कमलिया, राजू तोलियासर, भियानाथ लाखनसर, ओमनाथ जाखड़, गंगाधर शर्मा आडसर, विक्रम सिंह सत्तासर, जीतू सैनी, जेठाराम भाम्भू, मोहन कुलड़िया, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई, भूपनाथ, कानाराम, सुखराम लिखमादेसर, लूणाराम नाई, पवन सैनी, प्रेम नायक, जयचंद व्यास, सुनील तावनियाँ, ओमप्रकाश प्रजापत, अर्जुन जैतासर, सुरेश सिंह, सुखराम लखारा, शिवरतन सरपँच, दीनदयाल सुरजनसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





