






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2020। विधायक गिरधारी महिया ने आज जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया। महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता ने दोनों को परख लिया है और आजादी के बाद से आज तक दोनों नागनाथ व सांपनाथ बन कर राज करती रही और जनता को ठगती रही। महिया ने कहा कि माकपा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक जनांदोलन है और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए जनता का भरोसा माकपा के साथ है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमृतवासी, गुसांईसर, समस्त इन्दपालसर बास, धर्मास, नौसरिया मिंगसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, कुनपालसर, राणासर, सोनियासर मीठिया व शिवदानसिंह आदि गांवों में का दौरा किया। गांवो में आयोजित जनसभाओं में श्यामसुंदर आर्य, सरपंच एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रतनसिंह राठौड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ मंडा व जगमालसिंह, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, रीड़ी के पूर्व सरपंच नाारायण नाथ, बाडेला पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, धर्मास सरंपच पवन पारीक, सोहनलाल नाई कीतासर, किसान सभा के दानाराम प्रजापत, टेऊ उपसरपंच लालूराम सारण सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता साथ रहे।






