






थ्रेसर में आने से युवक का हाथ कटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थ्रेसर में आने से एक युवक का हाथ कटा और युवक के पिता ने जसरासर थाने में मामला दर्ज करवाया। जसरासर के बिश्नोई बास निवासी 52 वर्षीय मांगीलाल पुत्र रामचंद्र विश्नोई ने पुलिस को बताया कि थ्रेसर चालक गोरधनराम पुत्र रामचंद्र विश्नोई ने लापरवाही व गफलत में ट्रेक्टर के थ्रेसर को चालू कर दिया जिससे परिवादी के पुत्र पूनमचंद का हाथ मशीन में आकर कट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरलाल को दी है।
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चाचा ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में खारी निवासी 32 वर्षीय धोलाराम पुत्र कुंभाराम जाट ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज लगवाया है। धोलाराम ने पुलिस को बताया कि भतीजा अमराराम अपने वाहन से आ रहा था। भामटसर के पास एक वाहन चालक ने गलत साईड में गाड़ी चलाकर परिवादी के भतीजे को टक्कर मार दी जिससे अमराराम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
कैंपर चालक ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में श्रीबालाजी नागौर निवासी जवाहरलाल पुत्र रूघनाथराम नायक ने एक कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दिनेश, महावीर, पीराराम व हरीश महादेव होटल के पास सड़क किनारे खड़े थे। जिन्हें कैंपर चालक ने तेज गति व लापरवाही से चालकर टक्कर मार दी। जिससे दिनेश व महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
फांसी का फंदा लगाकर अधेड़ ने दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में 35 वर्षीय पवन कुमार पुत्र बजरंगलाल उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 59 वर्षीय चांदमल उपाध्याय ने गंगाशहर में पुरानी खंडर मकान में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है व जांच हैड कांस्टेबल कालूराम को दी है।
पांव फिसलने से कुंड में डूबा युवक, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में वार्ड 9 निवासी मुकेश पुत्र महावीर नाथ पुलिस को बताया कि उसका भाई 23 वर्षीय मूलनाथ पुत्र हरूनाथ सोमवार सुबह कुंड से पानी निकाल कर गायों को पिता रहा था। तभी अचानक उसका पांव फिसल गया जिससे वह पानी से भरे कुंड में डूब गया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थाना इंचार्ज गणेश कुमार को दी है।



