






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2025। कालू बास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास स्थित लर्न एंड फन स्कूल में आगामी 5 मई से 14 मई तक 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन गर्मियों की छुट्टियों में कुछ सार्थक व उपयोगी सीखने का अवसर नन्हें मुन्नों को ट्रैंड प्रशिक्षकों के साथ मिल सकेगा। कक्षा प्ले ग्रुप से 8वीं तक के इस स्कूल में बच्चों के लिए डांस, स्टोरी टेलिंग, स्पीच, योग, अबेकस, कम्प्यूटर, ड्राइंग, क्ले आर्ट, सेफ्टी ड्रील, एटिकेट्स, कम्यूनिटी सर्विस सहित अनेक कक्षाएं होगी। सभी कक्षाओं का आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। शिविर में किसी भी स्कूल का विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। समर कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालक व बालिकाएं समर कैंप की कक्षाओं में लिमिटेड सीटें होगी जिनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। क्षेत्र में पहली बार एटिकेट्स, अबेकस व कम्यूनिटी सर्विस जैसे विषयों पर भी एक्सपर्ट्स द्वारा काम किया जाएगा। कक्षाओं मे बच्चे खेल खेल में विभिन्न अदर एक्टिविटी सीख कर इसका उपयोग सामान्य जीवन में कर सकेंगे। इच्छुक बच्चों के अभिभावक 9057559942 पर संपर्क कर समर कैंप की फीस जमा करवा कर पंजीकरण करवा सकते है।



