May 21, 2026
000000000000000000000

सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन लगाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन चिकित्सक की मांग को लेकर लोक समता समिति सदस्यों ने चिकित्सा विभाग, जयपुर को पत्र दिया है। समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से ये दोनों पद रिक्त है जिससे जनता बुरी तरह से परेशान है। लोग निजी अस्पताल में शरण लेने को मजबूर है। जिससे आमजन, गरीब व मजदूर की जेब पर भारी पड़ रहा है। चौरड़िया ने विभाग से तुरंत दोनों पदों पर नियुक्ति देकर जनता को राहत देने की मांग की है।
शराब ठेका बंद करवाने की जिद पर अड़े ग्रामीण, धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीण शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर जिद पर अड़े है और लगातार 244वें दिन धरना जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में भी धरनार्थी धरने पर बैठे है और गर्मी व लू का सामना करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन ग्राम सभा में लिए गए प्रस्ताव के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने पर रोष जताया व सरकार व प्रशासन के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, सांवरमल सहू, मालाराम, श्यामसिंह सारण, शंकर, ओमप्रकाश, रामनिवास, दिनेश, भरत, किशनलाल, किशन चोटिया की उपस्थिति रही। सभी ने शराब बंदी के संकल्प के दोहराया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराब बंदी को लेकर जिद पर अड़े ग्रामीण, धरना जारी, सुनवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी।