






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। उपजिला अस्पताल परिसर में आए दिन मरीजों व उनके परिजनों के साथ चोरी की घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को मोमासर बास निवासी मंगतुराम वाल्मीकि अपनी दोहिती को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे। वाल्मीकि ने बताया कि पेंशन के 18400 रूपए लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से 1000 रूपए उन्होंने एक निजी अस्पताल में भिजवा दिए। वे डॉक्टर के चैंबर से बाहर निकले और पायजामे की जेब में हाथ डाला तो जेब में 2 हजार रूपए ही पाए। किसी चोर उच्चके ने उनकी जेब से करीब 15 हजार रूपए निकाल कर जेब पर हाथ साफ कर लिया। यहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मी के नहीं होने पर नाराजगी जताई। मौके पर एकत्र लोग भी विरोध जता रहें है। विदित रहें आए दिन अस्पताल परिसर में चोरी चकारी की वारदातें हो रही है। अस्पताल प्रभारी द्वारा यहां पुलिस कर्मियों की नियुक्ति के लिए कई बार लिखित व मौखिक मांग की गई है परंतु अस्पताल में कोई स्थाई व्यवस्था प्रशासन या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।




