May 21, 2026
000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। बुधवार व गुरूवार को भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को अलसुबह क्षेत्रवासी उठे तो ठंडी हवाओं से राहत महसूस की, करीब 4 बजे तेज धूलभरी आंधी से तापमान में गिरावट हुई है। दोपहर तक तेज हवा का दौर जारी है जिससे गर्मी का असर कम हो गया है। राजधानी जयपुर में तेज आंधी से कई जगह पेड़, सोलर पैनल गिर गए है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण राजस्थान के 3 जिले प्रतापगढ़, डूंगरपुर व बांसवाड़ा को छोड़कर शेष सभी जिलों में आंधी व बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावनाएं जताई है। विभाग ने जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 3, 4 व 5 मई का भी आंधी बरसात का अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह 4 बजे तेज अंधड़ के बाद गर्मी से मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह करीब 6.20 बजे मौसम रहा सुहावना, ठंडी तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत।