May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-04 at 17.51.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2025। तेज रफ्तार दो गाड़ियां हाइवे पर स्थित जीएसएस के निकट आमने सामने टकरा गई। गाड़ियां चकनाचूर हो गई और आधा दर्जन से अधिक जने घायल हुए है। एक बोलेरो व एक कार की टक्कर में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए है। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों का ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। सडक पर यातायात बाधित हो गया है व वाहनों की कतारें लग गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो वाले किसी मुकलावा में जा रहें है उनके पास काफी सामान भरा है। पुलिस सामान की सुरक्षा कर रही है वहीं पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों को क्रेन की सहायता से हटवाया जा रहा है। जिससे हाइवे पर यातायात सुचारू करवाया जा सकें। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो पूरी तरह से हुई चकनाचूर। (फोटो-शुभम शर्मा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों को पहुंचाया उपजिला अस्पताल, ईलाज शुरू।(फोटो-शुभम शर्मा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, रखा है किमती सामान भी, यातायात हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी घायलों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस की सहायता से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज स्पीड वाहन भिड़े, कार हुई क्षतिग्रस्त।