May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-04 at 15.48.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2025। जिला टोंक के उपखंड नगरफोर्ट माण्डकलां में श्रीविश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान श्रीविश्वकर्मा जी की मूर्ति प्रतिष्ठा व भामाशाह सम्मान समारोह का विशाल आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए। सुथार ने मंदिर में मूर्ति की प्राण – प्रतिष्ठा को पुण्यशाली धार्मिक आयोजन बताते हुए भामाशाहों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति और ईश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। सुथार ने कहा कि समाज हित में धन, समय, या सेवा देने वाले सभी लोग समाज के विकास के स्तम्भ है और इनका सम्मान करना पूरे समाज को गौरवमयी बनाता है। सुथार ने समाज की एकता पर भी चर्चा की। जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जांगिड़, तारानगर राकेश जांगिड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टोंक राजेंद्र पराणा, जिला प्रमुख टोंक सरोज बंसल, राजाराम जांगिड़ कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश भर से समाज के मौजिज लोग समारोह में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने समाज के विकास के बारे में अपनी बात मंच पर रखते हुए एक दूसरे का सहयोगी बनने की बात कही। इस दौरान आयोजकों ने सुथार सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए टोंक में आयोजित भगवान विश्वकर्माजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार ने मंच से सभी का आभार जताते हुए दानदाताओं की सेवाओं की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने सुथार का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश भर से सुथार समाज के अनेक मौजिज लोग समारोह में शामिल हुए।