May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। मई माह की गर्मी से तप रहें लोगों के लिए मौसम शानदार सुकुन लेकर आया है। तापमान में गिरावट से पूरे प्रदेश में लोग सुहावने मौसम का आनंद ले रहें है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर, झुंझुनू जिलों में तेज आंधी चलने व कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शेष जिलों में आंधी व बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 9 मई तक बरसात की संभावना जताई है। सुहावने मौसम में सुबह लोग बच्चों के साथ टहलने निकले व कस्बे के पिकनिक स्पॉट पर रामनारायण कुटिया सरदारशहर रोड, हनुमान धोरा पर खासी चहल पहल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह से ही आसमान में छाए है बादल, विभाग ने आंधी बरसात का अलर्ट किया जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा पर पहुंचे बच्चों के साथ लोग टहलने, लिया मौसम का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित स्वामी दंडी रामनारायण पार्क में बच्चे पहुंचे झूलने।