May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। एक दुकान पर जाकर तीन भाइयों ने दुकानदार व उसकी माँ के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। सेरूणा थाने में लिखमीसर दिखणादा निवासी 25 वर्षीय रामनिवास पुत्र मांगीलाल जाट ने इसी गांव के रामदयाल, भागीरथ, गुलबीर पुत्रगण पेमाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम करीब 5 बजे आरोपी उसकी दुकान पर आए व उसके तथा उसकी माँ के साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने मना किया तो मारपीट करते हुए ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।