May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। सोमवार को सुबह 8 बजे कस्बे के कालूबास में स्थित लर्न एंड फन स्कूल में 5 साल से 15 साल तक बच्चों के लिए समर कैंप का उद्घाटन किया गया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बच्चे डांस, स्टोरी टेलिंग, स्पीच, योग, अबेकस, कम्प्यूटर, ड्राइंग, क्ले आर्ट, सेफ्टी ड्रील, एटिकेट्स, कम्यूनिटी सर्विस सहित अनेक कक्षाओं में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में बच्चे समर कैंप में शामिल हो रहें है। उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि 5 मई से 14 मई तक चलने वाले समर कैंप में आज और कल भी बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। छुट्टियों को कुछ एक्स्ट्रा सीखने के लिए उपयोगी बनाने के लक्ष्य से आयोजित समर कैंप में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा क्लास ली जा रही है। सारस्वत ने बताया कि शिविर में किसी भी स्कूल का विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। समर कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के इच्छुक बच्चे आज व कल भी प्रवेश ले सकेंगे। बच्चों के अभिभावक 9057559942 पर संपर्क कर समर कैंप की फीस जमा करवा कर पंजीकरण करवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन के बाद योगा क्लास से शुरू हुआ समर कैंप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डांस क्लास में उत्साह के साथ शामिल हुए बच्चे।