May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवबंर 2020। कांग्रेस के निर्वतमान उपप्रधान केसराराम गोदारा के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ताओं ने गांवो में दौरा किया व जनता से जनसमर्थन मांगा। गोदारा ने जनता से राज्य सरकार की कड़ी से कड़ी जोड़ कर क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाने की बात कही। गोदारा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए गांव उपनी, कल्याणसर, जाखासर, केऊ, राणासर, सोनियासर, बरजांगसर, कुंपालसर, में जनसंपर्क किया। केसराराम गोदारा के साथ राधेश्याम सारस्वत, कांग्रेस जिला महासचिव विमल भाटी, राजेन्द्र मेघवाल बापेउ, जिला सचिव विजयराज सेवग, ठुकरियासर सरपंच ओमप्रकाश, लालचंद नाई, सोनियासर के पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, राजेडू सरपँच भँवरलाल गर्वा, रामनिवास कालवा, हरीराम गोदारा, रामेश्वर स्वामी सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने निर्वतमान उपप्रधान केसराराम गोदारा के नेतृत्व में विकास के लिए वोट मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने गांवो में जनसंपर्क करते हुए सरकार की कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात कही।