






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में जिला परिषद की वार्ड 27 की सीट पर बसपा से कमल बापेऊ चुनाव मैदान में है और बसपा ने पैर जमाने के लिए जमीन की तलाश में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। कमल बापेऊ ने बताया कि उनके समर्थन में बहुजन समाज एक हो रहा है और वे इन पूंजीपति पार्टियों को उखाड़ फेकनें का पूरा प्रयास कर रहें है। बापेऊ ने कांग्रेस व भाजपा दोनों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि ये लोग अपना हित साधने में ही लगे रहते है इन्हें जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है। माकपा विधायक ने भी झूठे वादों में कोई कसर नहीं छोड़ी है और वे गरीब, दलित की आवाज नहीं बन सके है। आज क्षेत्र के नागरिकों का कोई धणीधोरी नहीं है और जनता इधर से उधर ठोकरें खा रही है। कमल बापेऊ ने आज समंदसर, लखासर, बेनीसर, हेमासर, जोधासर, झंझेऊ, भोजास का दौरा किया व जनसंपर्क कर ग्रामीणों से बसपा को वोट देने की अपील की। बता देवें क्षेत्र में बसपा के एक प्रत्याशी जिला परिषद चुनाव में उतरें है व एक प्रत्याशी पंचायत समिति में वार्ड 15 से गुड्डी देवी को मैदान में उतारा है।





