May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2020। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने आज दौरा करते हुए करीब 22 गांवो में जनसम्पंर्क किया और आम सभाओं में मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए जनता से वोट भाजपा को देने की अपील की। सारस्वत ने आज दौरे का प्रारम्भ धीरदेसर चोटियान में शहीद राकेश चोटिया स्मारक स्थल व बिग्गा बास रामसरा में शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पण से किया। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज लगातार चौथे दिन सारस्वत गांव बिग्गा, धीरदेसर चोटियान, कितासर, बिग्गा बास रामसरा, घाबरिया-अमृतवासी, इंदपालसर गुंसाइसर, हीरावतान, सांखलान, राइकान, बड़ा बास, धर्मास, नोसरिया-मिंग्सरिया, धनेरू, बाड़ेला, बरजांगसर, केऊ, जाखासर, कल्याणसर नया, कल्याण सर पुराना, उपनी, बाना गांवो में पहुंचे। पुर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक ने भी सभाओं को सम्बोधित किया। पूर्व चैयरमेन शिव स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जिलाउपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिलामंत्री रामनिवास महिया, जिला मंत्री अगरसिंह पड़िहार, ओबीसी मोर्चा महामंत्री ओमनाथ जाखड़, चन्दा देवी, मंजु कंवर, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव संपर्क किया।