






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2020। माकपा प्रत्याशियों के सर्मथन में विधायक गिरधारीलाल महिया ने कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पैतृक गांव में भारी भीड़ के साथ जनसभा आयोजित कर चुनावी चुनौती दी। महिया ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त श्रीडूंगरगढ़ की बात कहते हुए वोट मांगे। महिया ने अपने सर्मथकों के साथ गांव ऊपनी सहित गांव कल्याणसर नया, पुराना, केऊ बड़ी, केऊ छोटी, जाखासर नया, जाखासर पुराना, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखणादा, उतरादा आदि गांवों में जनसभाएं आयोजित कर वोट मांगे। हर सभा में विधायक महिया सहित नेताओं ने भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवा कर क्षेत्र का विकास करवाने की इच्छाशक्ति केवल माकपा की बताई। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।





