May 21, 2026
000000000000000

चोटिया परिवार द्वारा करवाया जाएगा छात्रावास में एक कमरे का निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में नवनिर्मित बालिका छात्रावास में धीरदेसर चोटियान निवासी कानाराम चोटिया पुत्र रामनारायण चोटिया धीरदेसर चोटियान की स्मृति में उनके पुत्रगण लूणाराम, सहीराम, ईश्वरराम, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया ने कमरा निर्माण की घोषणा की एवं राशी छात्रावास मैनेजमेंट को प्रदान की । इस अवसर पर उपस्थित जाट छात्रावास बीकानेर ट्रष्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़ ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान भावी पीढ़ी के लिए मजबूत आधारशिला का प्रतीक है, इससे अनंतकाल तक भावी पीढ़ी लाभान्वित होगी । इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सुशील सेरडिया, हरिराम पुनियाँ, भागचंद पूनिया, राकेश झोरड़, विकास जांघू, डालाराम ज्याणी भागीरथ गोदारा, देवाराम गोदारा, अशोक बाना, धर्मेंद्र सारण, श्यामसुंदर बिस्सू उपस्थित रहे ।
ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक, जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में विवादित सात बीघा भूमि पर ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर जारी धरने के मंगलवार को 205 दिन पूरे हो गए है। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य नित्य रूप से धरने पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहें है। मंगलवार को इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया धरना स्थल पर पहुंच व प्रशासन द्वारा जनहित के मुद्दे को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। महिया ने बताया कि लगातार लोग इस दिशा में प्रयास कर रहें है। इस दौरान धरने पर हरिप्रसाद सिखवाल, रामकिशन गावडिया, मदनलाल प्रजापत, पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, शेखर रेगर, मुखराम नायक, हड़‌मान कूकणा, मुखराम नायक मौजूद रहें व आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।