






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। बीदासर रोड पर गांव रीड़ी के निकट एक ओर सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक बाइक पर दो युवक सवार थे जो अपने गांव लौट रहें थे। बाइक एक गौवंश से टकराई और बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए। जिनमें एक युवक को चोटें आई है वहीं दूसरे ने अपनी जान गवां दी है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में सेवादार दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर घायल को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने पूरजोर प्रयास किए। परंतु कुछ देर में ही युवक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है और मौके से पुलिस को सूचना दे दी गई है। मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए युवक का नाम व गांव का नाम नहीं दिया जा रहा है। पूरी खबर आप बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के ई अखबार में पढ सकेंगे।





