






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि भारती करियर इंस्टीट्यूट में नीट 2026 की तैयारी के लिए टारगेट बैच प्रारंभ किए जा रहें है। जिसमें विद्यार्थी के सलेक्शन के लिए संस्था ने विषय विशेषज्ञों की टीम तैयार की है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जिनका नीट 2025 में सलेक्शन नहीं हो पाया है। जिनके नबंर 615 से कम रहें है, वे विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पुन: तैयारी में जुट जाए। इन विद्यार्थियों के लिए टारगेट बैच अत्यंत लाभदायक होगा। नीट 2026 की तैयारी के लिए इन विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। जिसके तहत उन्हें समय से पूरा कोर्स पूरा करवाया जाएगा तथा नियमित टेस्ट सीरीज चलाई जाएगी। विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ये सुविधाएं टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए दी जाएगी। जिसकी नाममात्र की फीस उनके परिजनों को बड़े आर्थिक दबाव से बचा सकेगी। स्वामी ने बताया कि टारगेट बैच में सीटें समिति है व इसके लिए रजिस्ट्रेशन 10 मई से पहले ही होगा। स्वामी ने बताया कि इस बैच में नीट 2025 में 550 नंबर या उससे अधिक नबंर लाने वाले विद्यार्थियों के लिए पूरी फीस माफ के साथ हॉस्टल सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी। ये विद्यार्थी सलेक्ट नहीं होंगे तब तक इनकी पूरी पढ़ाई नि:शुलक होगी जिसमें किताबें भी संस्था द्वारा दी जाएगी।



