May 21, 2026
IMG-20250507-WA0004

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। बुधवार सुबह की पहली बड़ी खबर पाकिस्तान पर हमले की आई है। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने रात करीब डेढ़ बजे “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया। भारतीय सेना, नौसेना व वायु सेना ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए पाकिस्तान के भीतर भारी तबाही मचाई है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के ढ़ेर होने की ख़बर है। यह संख्या 100 तक हो सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारत सौ किलोमीटर तक पाकिस्तान के अंदर घुस गया। पाकिस्तान स्थित बहावलपुर, मुरीदके व सियालकोट में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। बहावलपुर स्थित मसूद अजहर के ठिकानों पर हमला किया गया है। भारत ने कुल 9 ठिकानों पर सफल एयर स्ट्राइक की है। इनमें से चार पाकिस्तान व पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में है। मूल रूप से जैश ए मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से एयर स्ट्राइक की गई है। जम्मू कश्मीर में एल ओ सी पर भारी गोलीबारी भी हुई है। बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। ऑपरेशन सिंदूर केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए किया गया है। विदित रहें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 27 हत्याएं की थी। इसी के बदले में यह कार्रवाई की गई है।

स्कूलों में छुट्टी, परीक्षाएं स्थगित।

बीकानेर जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय आज निर्देशानुसार बंद रहेंगे एवं आज की गृह परीक्षा स्थगित रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा ने दी जानकारी। ये जानकारी सभी स्कूल संचालको व बच्चों तक जरूर पहुंचाए।