






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें चार खास खबरें एक साथ।
श्रीडूंगरगढ़ के इन गांवों में हो रही है टैंकरों से पेयजल सप्लाई, विभाग कर रहा है टैंकरों का भुगतान, जानें आप भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग द्वारा गांवों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जा रही है। बीकानेर शहरी क्षेत्र एवं जिले के 11 गांवों में विभागीय रिकार्ड में प्रतिदिन टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है। जलदाय विभाग के अधिक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय समिति की अनुशंषा पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर में हर दिन के 6 टैंकर, टेऊ, जाखासर व दूलचासर में प्रतिदिन 2-2 टैंकर पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों को इस संबध में कोई शिकायत हो तो पेयजल परिवहन के लिए ब्लाक स्तर पर तैनात किए गए अधिषाशी अधिकारी नरेश कुमार रेगर को उनके नम्बर पर 9461003738 पर जानकारी दी जा सकती है। रेगर को बीकानेर ग्रामीण, श्रीडूंगरगढ़ व खाजूवाला के क्षेत्र में पेयजल परिवहन पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
युवा विकास समिति को दी गौसेवार्थ राशी, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर में युवा विकास समिति को गांव के कैलाश नाई ने अपने गृहप्रवेश के अवसर पर आयोजित जागरण में श्रोताओं द्वारा प्रदान की गई 5100 रुपए की राशी गौसेवार्थ प्रदान की है। युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने आभार जताया। विदित रहे कि जाखासर में युवा विकास समिति द्वारा लगातार बेसहारा गौवंश की सेवा में सक्रियता रखी जा रही है।
दुसारणा में गौसेवार्थ भागवत भागवत 15 मई से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा की श्रीकृष्ण गौसेवा समिति गौशाला में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से गौसेवार्थ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गौशाला प्रांगण में कथा का शुभारंभ 15 मई को होगा एवं प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सांय 4 बजे तक नापासर के कथावाचक पंडित प्रकाश तिवाड़ी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।इस दौरान कई संतों का सानिध्य भी रहेगा एवं भावगत समापन पर 21 मई की शाम को एक शाम गौमाता के नाम रात्रि जागरण भी आयोजित किया जाएगा।
अब गांवों में सड़क के पास नहीं सड़क सीमा के लास्ट में लगेगें बिजली पोल, आईएएस ने दिए आदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को बीकानेर में जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों की समिक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला परिषद सीईओ ने गांवों में बिजली पोल लगाने के दौरान होने वाले संभावित विवादों के निस्तारण के लिए सड़क कि एकदम पास नहीं लगा कर सड़क सीमा समाप्त होने के किनारे पोल लगवाने के आदेश जारी किए है। जिला परिषद सीईओ सोहनलाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस संबध में एसओपी जारी करने एवं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे विद्युत पोल वहीं लगाना सुनश्चित करने को कहा जहां सड़क की बाउंड्री खत्म होती है। चाहे काश्तकार का कब्जा कहीं तक हो। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते का पटवारी से सीमा ज्ञान करवाने के बाद ही विद्युत पोल लगाया जाए। विदित रहे कि अधिकाशं गांवों में सड़क के एकदम सट कर काश्तकारों द्वारा अपना कब्जा कर लिया जाता है एवं अनेकों जगहों पर विद्युत पोल सड़क के एकदम पास होने के कारण कई हादसे भी होते है।
केन्द्रीय मंत्री ठाकुर देगें दिवंगत विधायक नाई को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आगामी 9 मई को बीकानेर से जयपुर लौटेते हुए श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक किशनाराम नाई को श्रृद्धांजलि देगें। नाई के पौत्र नितिन नाई ने बताया कि ठाकुर 8 मई को बीकानेर के राजकीय दौरे पर रहेगें एवं उनकी वापसी बीकानेर से सड़क मार्ग से जयपुर तक होगी। वापसी में ठाकुर श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक नाई को श्रृद्धांजलि देगें एवं परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रदान करेगें।



