May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-07 at 10.34.59 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राईक के दौरान मंगलवार रात को क्षेत्र में धमाके सुने गए एवं निकटवर्ती उपखण्ड़ सरदारशहर-श्रीडूंगरगढ़ के सीमावर्ती गांव बंधनाऊ व रतनगढ़-श्रीडूंगरगढ़ के सीमावर्ती गांव भानूदा में दो अलग अलग मिसाइल नुमा खोल मिले है। ग्रामीणों की सूचना के बाद दोनो जगहों पर प्रशासन पहुंच गया है एवं पुरे क्षेत्र को सील कर दिया है। सरदारशहर उपखण्ड़ अधिकारी दिव्या चौधरी ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है एवं मौके से भीड़ को हटा कर वहां मिले मिसाईलनुमा चीज को सुरक्षित रखवाते हुए सेना को सूचना दी गई है। वहीं भानूदा में मौके पर राजलदेसर पुलिस पहुंची है एवं जहां यह मिसाइल नुमा चीज गिरी है उस क्षेत्र को सील करते हुए भीड़ को हटाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दोनो ही जगहों पर किसी प्रकार का विस्फोट, कोई गढ्ढा या नुकसान होने वाला कुछ भी नहीं हुआ है एवं डरने जैसी कोई बात नहीं है। गांव बंधनाऊ के पास के गांव कल्याणपुरा एवं भानूदा के पास के गांव सिकराली में इस मिसाईलनुमा चीज से जुड़े पार्टस जैसा भी रोही में गिरे हुए मिले है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव भानूदा में भी गिरी मिसाइलनुमा चीज, ग्रामीण हुए एकत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बंधनाऊ में भी ग्रामीण रहे मौजूद, प्रशासन ने हटाया मौके से।