May 21, 2026
000000000000000

सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को सीओ निकेत पारीक ने एससीएसटी एक्ट में दर्ज दो मामलों में जूर्म प्रमाणित होने पर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। पारीक ने पूनरासर निवासी 28 वर्षीय महावीरनाथ व 26 वर्षीय रामप्रताप पुत्र बीरबलनाथ को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में दुलचासर निवासी 35 वर्षीय मेघराज पुत्र हरिकिशन ब्राह्मण को गिरफ्तार किया।
टैक्सी किराए को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने तीन को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैक्सी किराए को लेकर टैक्सी चालक व ग्राहक में विवाद हो गया। आपसी विवाद में जब मामला बढ़ गया तो श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। मंगलवार को मोहनलाल ने बिग्गाबास के शत्रुधन मोदी, मोमासर बास के श्योकत अली व युसुफ अली को झगड़ा करने व मारपीट पर उतारू हो जाने पर पकड़कर थाने पहुंचाया और शांतिभंग में पाबंद करवाया है।
पड़ौसी से विवाद में उलझे दो युवक, पुलिस पकड़कर लाई थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को एसआई मोहनलाल ने बताया कि पड़ौसी महिला से झगड़ा करने वाले दो युवकों को पकड़ कर शांतिभंग में पाबंद करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने सोनियासर गोगलियान निवासी गणपतराम मेघवाल व अर्जुनराम मेघवाल को शांतिभंग में पकड़ा।