






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ एवं शेरूणा पुलिस की तीन अलग अलग कार्रवाहियों में संज्ञेय अपराध की आशंकों में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें सामूहिक खबर।
युवती की गुमशुदगी में बने मददगार, तीन गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के शेरूणा पुलिस थाने में दर्ज एक युवती की गुमशुदगी के मामले में संदेहास्पद आरोपी की मदद करने वाले तीन जनों को पुलिस ने थाने में बंद किया है। शेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने बताया कि गांव माणकरासर निवासी 26 वर्षीय नीमराज नायक, 27 वर्षीय किशनाराम नायक एवं 21 वर्षीय हरीराम नायक को गुमशुदगी के मामले में पुछताछ़ के लिए शनिवार को थाने बुलाया गया। तीनों ही आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए एवं थाने में ही उत्पात मचाने लगे। इस पर तीनों को ही बीएनएस की धारा 170 में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। तीनों को आज रविवार को उपखण्ड़ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
चोरी में संदिग्ध, एक युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा थानाक्षेत्र के गांव बापेऊ में ग्वार चोरी की परिवाद पर जांच करने के दौरान गांव के ठेके के पास शराब के नशे में धुत्त युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि परिवाद की जांच के दौरान बापेऊ निवासी 22 वर्षीय युवक शंकर सांसी संदिग्ध अवस्था में शोर मचाते हुए मिला। इस पर उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
होटल के बाहर झगड़े, दो गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कस्बे में घूमचक्कर पर होटल मिलन के बाहर झगड़ा करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल देवाराम ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो वहां युवक चंदन एवं सदीक आपस में झगड़ रहे थे। दोनो से समझाईश की गई लेकिन दोनो नहीं माने तो दोनो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया एवं दोनो हो जमानत देते हुए झगड़ा नहीं करने के लिए पाबंद करते हुए रिहा किया गया।



