May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-11 at 10.18.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैण्ड़ पर स्थित होटल इंद्रलोक में संदिग्ध अवस्था में मिले चार युवक-युवतियों के मामले में पुलिस ने चारों युवकों एवं होटल को लीज पर लेकर संचालित करने वाले आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ सीओ की अगुवाई में पुलिस दल ने संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पर होटल पर दबीश दी थी एवं इस दौरान चार कमरों में चार युवक, चार युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले थे। युवक मौके पर ही उत्पात मचाने लगे एवं शांति भंग करते देख एसआई मोहनलाल ने बापेऊ निवासी रामनिवास पुत्र सीताराम जाट, इंदपालसर गुंसाईसर निवासी नरेन्द्र पुत्र नारायण जाखड़, कालेरा ढाणी बीदासर निवासी गोविंदराम पुत्र बींझाराम जाट, इंदपालसर सांखलान निवासी रामवतार पुत्र सत्यनारायण शर्मा को एवं होटल संचालक चिराना नवलगढ़ निवासी शक्तिसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत को शांति भंग के आरोप में धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर मिली चार युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को उपखण्ड़ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से पांचों को जमानत पर पाबंद करते हुए रिहा किया गया।