May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2025। कस्बे के बिग्गाबास निवासी शीतल पुत्री मदनलाल ने बिग्गाबास के निवासी एवं हाल सूरत के प्रवासी अपने पति मनोज तापड़िया, ससुर चौथमल, सास सत्यभामा, जेठ प्रदीप, जेठानी रोशनी, जेठ संजय के खिलाफ दहेज प्रताड़ना देने, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, पुत्रों से दूर कर दिल व दिमाग से कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा दर्ज करवाया है। शीतल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 जून 2014 को हुआ था एवं तभी से आरोपी कम दहेज देने की बात पर उसे तंग परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर उसने वर्ष 2020 में मामला भी दर्ज करवाया था लेकिन आरोपियों ने उस समय उसे व उसके परिवार को बहला फुसला कर राजीनामा कर लिया। इसके बाद भी आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला एवं आरोपियों ने उसे प्रताड़ना का देना जारी रखस। उसके परिजनों ने उलाहना दिया तो आरोपियों ने केवल मामले में राजीनामे के लिए झूठे वायदे करने की बात कही। आरोपियों ने उसके पुत्रों को उससे छीन लिया एवं उसका स्त्रीधन भी हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार करेगें।