






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। गुरूवार की बड़ी खबर सांसद लोक सेवा केंद्र से आई है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशनोक आएंगे। वे यहां करणी मंदिर में दर्शन के साथ रेलवे के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। सासंद अर्जुनराम मेघवाल के निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित ने टाइम्स को बताया कि पीएम के दौरे की तैयारियों संबंधी कार्य प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम भजन लाल शर्मा, केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन मेघवाल उनके साथ रहेंगे। संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर, आईजी ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर तैयारियों में जुट गए है।



