May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। वर्तमान में व्यक्ति के स्वार्थ व घिनौनी मानसिकता के चलते सामाजिक गिरावट आ रही है और पारिवारिक रिश्तों में भी मान मर्यादा छिन्न भिन्न हो रही है। एक विवाहिता ने अपने दो बड़े ससुर के दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस ने उनके फोन से वीडियो डिलिट करवाने व दोनों को दंडित करने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव धनेरू की रोही में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति कमाने के लिए बाहर रहते है और अपराधी प्रवृति के दोनों आरोपी युवक उसपर बदनियती रखते है। दोनों युवकों ने 12 मई की दोपहर को उसके नहाने के दौरान वीडियो बना लिया व वीडियो पूरे गांव में वायरल करने की धमकी देते हुए उसका हाथ पकड़ लिया व गलत तरीके से छूने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर उसके पति, ननद व भाई आए और आरोपियों को डांट लगाई। पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई तो आरोपियों की माँ ने उनका पक्ष लेते हुए उसे डरा धमकाकर चुप रहने की बात कही। परिजनों ने दोनों से माफी मंगवाने की बात कही। आरोपी अब भी उसे धमका रहें है। पीड़िता ने पुलिस से वीडियो डिलिट करवाने व दोनों को दंडित करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।