May 21, 2026
0000000000000

घुमचक्कर से बाजार के बीच गिरा एंड्रायड फोन, की मदद की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच जीतू गुसाईं के घर लौटने के दौरान उनका एंड्रायड फोन घुमचक्कर से बाजार के बीच कहीं गिर गया है। वे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहें थे। मार्ग में कहीं फोन उनकी जेब से गिर गया। गुसाईं ने नागरिकों से मदद की अपील करते हुए फोन किसी को मिलने पर लौटाने की बात कही है। गुसाईं ने फोन लौटाने के लिए 8000375441 पर या 7230916502 पर संपर्क करने कर सूचना देने व फोन लौटाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने दिया अब लू का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार का दिन अंचल में खासा गर्मी भरा रहा और लोगों ने गर्मी व तपती धूप से परेशानी का अनुभव किया। मई माह में आए बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने से आंधी बारिश का दौर रहा जिससे गर्मी का असर कम रहा। अब इसका असर खत्म होने के साथ ही फिर से पश्चिमी जिलों में लू चलने लगी है और 24 घंटे में पारा छह शहरों में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

27 मई से पहले आ सकता है मानसून।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईएमडी ने मानसून के केरल में तय तिथि से चार दिन पहले यानी 27 मई को दस्तक की भविष्यवाणी की है। परंतु अब आसार बन रहें है कि वह इससे भी कई दिन पहले आ सकता है। मई के आखिरी हफ्ते में लगातार बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है जो इस बात के संकेत दे रहें हैं कि मानसून मई के चौथे हफ्ते की शुरूआत में दस्तक दे सकता है। इस बार आईएमडी ने मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है।