May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। रविवार को बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के नवनिर्वाचन के बाद बीकानेर शहर में रोड शो निकाला गया। वहीं महासचिव पद पर निर्वाचित विशाल स्वामी के बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर क्षेत्रवासियों ने दिल खोल कर उनका मान सम्मान किया। सेरूणा सहित श्रीडूंगरगढ़ में अनेक स्थानों पर लोगों ने साफा व फुलमाला पहना कर स्वामी को बधाइयां दी। क्षेत्रवासियों ने इसे श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे बीकानेर ग्रामीण का मान बढ़ने की बात कही।
स्वामी के साथ सभी पत्रकारों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासचिव विशाल स्वामी के साथ नागरिकों ने वरिष्ठ पत्रकार शिव स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया, कपिला स्वामी, राजस्थान पत्रिका के संजय पारीक, दैनिक भास्कर के नारायण सारस्वत, समाचार प्लस के आदूराम मेहरा, फर्स्ट इंडिया के अशोक पारीक, जनटीवी के मुकेश जाखड़, एडवोकेट अनिल धायल, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के गौरव टाडा को भी फुलमाला पहना कर सम्मान किया। पत्रकार जगत में स्वामी की निष्पक्ष छवि और मिलनसार व्यक्तित्व को इस सफलता का मूल कारण बताया गया। वहीं सभी पत्रकारों ने इसे ग्रामीण पत्रकारिता की साझा विजय बताते हुए कोलायत, देशनोक, नोखा, बज्जू, खाजूवाला, लूणकरणसर के मतदाता पत्रकारों का आभार जताया। बता देवें बीकानेर प्रेस क्लब के चुनावों में पहली बार रिकॉर्ड ग्रामीण सदस्यों ने बीकानेर पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया।
सेरूणा में हुआ भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी के श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर सेरूणा में तेजा गार्डन में स्वागत समारोह रखा गया। यहां राजेश भादू, रामनिवास गोदारा, पूर्णाराम भादू, कुंभाराम कूकणा, नंदलाल दर्जी, संजय स्वामी, महेंद्र भादू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वामी को साफा पहना कर फुलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ ने पग-पग पर हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव पद का चुनाव जीत कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विशाल स्वामी का होटल मालजी पर अभिनंदन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें शहरवासी बड़ी संख्या में उमड़ आए। क्षेत्रवासियों ने इसे श्रीडूंगरगढ़ का मान जिले में बढ़ाने और ग्रामीण पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली विजय बताई। नागरिकों ने पग पग पर स्वामी को साफे पहनाए व फुलमालाओं से अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में लोग स्वागत करने पहुंचे और मुंह मीठा करवाया। मुख्य बाजार में दुर्गा पान भंडार के सामने उत्साही युवाओं ने खूब आतिशबाजी करते हुए डीजे पर खूब नाचकर बधाई दी। मुख्य बाजार में अनेक व्यापारियों ने स्वामी का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।
इन्होंने दी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासचिव बनने की सूचना क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में उल्लास व उत्साह की लहर छा गई। विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव डॉ सीमा जैन, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, डॉ विवेक माचरा, कांग्रेस सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, जिला गौसेवा संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, स्वामी समाज के ओमप्रकाश स्वामी, जगदीश स्वामी, भारती निकेतन के ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुदंर स्वामी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुनिता डागा, हरीश डागा, राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भामूं, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी के राज सर, जयपुर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला, संस्कार इनोवेटिव स्कूल के मनोज गुसाई, एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, एडवोकेट मनोज नाई, विश्व हिंदू परिषद संगठन के श्याम जोशी, कैलाश पालीवाल, महेश बोहरा, महेश माली, मनोज सोमाणी, महापुरूष सम्मान समारोह समिति के सुशील सेरड़िया, पार्षद संतोष बोहरा, रजत आसोपा, भाजपा महिला मोर्चा की सुमन स्वामी उदरासर, राजेंद्र स्वामी, जिओ मार्ट के कृष्णा राजपुरोहित, संतोष नैण, शुभम शर्मा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, बजरंग महिया, विमल नाई, किशन पूनियां, राकेश घोटिया, किशन जाट, स्कूल व्याख्याता रामप्रताप जाखड़, रामनिवास सैन, रामकुमार स्वामी, दुलदास स्वामी, हेतराम डेलू, अमित पारीक, मांगीलाल डूडी, बजरंग मिस्त्री, राधेश्याम, शीशपाल चाहर, रामा नाई सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं टाइम्स कार्यालय स्थित टीएम प्लाजा के सीताराम सहू, पंकज राजपुरोहित, जमना प्रसाद दर्जी, विमल सैन, करणीसिंह राजपुरोहित, शैतानसिंह राजपुरोहित, शिवरतन दर्जी, अरविंद राजपुरोहित सहित सभी दुकानदारों ने विशाल स्वामी का स्वागत किया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की भरमार रही और प्राय: क्षेत्र के हर एक गांव से स्वामी को शुभकामनाएं दी गई।
90 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, वरिष्ठ पत्रकारों ने संपन्न करवाई प्रक्रिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव में बीकानेर शहर के अतिरिक्त बीकानेर ग्रामीण में श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, कोलायत, देशनोक, बज्जू, लूणकरणसर और नोखा जैसे क्षेत्रों से सदस्य पत्रकारों ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 196 पत्रकारों ने मतदान किया जो 90 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा। ये लोकतंत्र के चौथे स्तभं की जागरूकता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश कुकरेती, मदनगोपाल व्यास, पंकज सुथार ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाई। अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने चुनाव पक्रिया में सहयोग दिया और चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी रूप से संपन्न करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स टीम के रजनीश जोशी ने महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर स्वामी को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में तेजा गार्डन में युवाओं ने जोश के साथ किया स्वामी का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी पत्रकारों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष होटल पर कानाराम तर्ड ने स्वामी को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कर दी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में गाड़ी रूकवा कर सीताराम गोदारा ने दी स्वामी को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में अनेक स्थानों पर व्यापारियों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भामूं ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में युवाओं ने जोश व उत्साह के साथ विजय का जुलूस निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर पहुंचने पर स्वामी का अभिनंदन करने उमड़े शुभचिंतक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की साझा विजय बताई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए टीएम प्लाजा पहुंचा विजय जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएम प्लाजा के सभी दुकानदारों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीजे के पीछे बाइक व गाड़ियों के साथ जश्न जुलूस के रूप में बदल गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित।

मुख्य बाजार में व्यापारियों ने जगह-जगह किया अभिनंदन, देखें कुछ विशेष फोटो:-