






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। गर्मी के साथ गांव ठुकरियासर में राजनीति का टैम्पर लगातार हाई हो रहा है। गांव के सक्रिय युवा सुनील तावणियां ग्रामीणों के साथ पानी की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। तावणियां ने कुछ ही देर पूर्व एक पक्ष द्वारा जारी वीडियो को पूरी तरह से नकारते हुए पानी के लिए राजनीति नहीं करने की बात कही है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। सभी ने उपखंड अधिकारी से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं बता देवें तावणियां द्वारा नन्हें मुन्नों बच्चों द्वारा पानी ढोने का वीडियो भी बनाकर गांव के ग्रुपों सहित अधिकारियों को भेजा गया व पानी की समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को तुरंत राहत देने की मांग प्रशासन से की है।




