






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का ग्राम पंचायत शेरूणा के ग्रामीणों ने जोश व उत्साह के साथ स्वागत सम्मान किया। गांव के रणवीरसिंह राठौड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने ग्रामीणों से आस पास के गांवो से भी कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम की सभा में पहुंचने का आग्रह किया। उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सभा में शामिल होने का वादा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राठौड़ सहित किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी व जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का स्वागत करते हुए साफा पहना कर सम्मान किया। भरतसिंह राठौड़ ने तीनों नेताओं सहित ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम में राधकिशन स्वामी, हीरालाल स्वामी, पवन स्वामी, गौरीशंकर स्वामी, भगवानाराम शर्मा, चुन्ननाथ सिद्ध, सोहननाथ सिद्ध, शंकरलाल सारस्वत, मघाराम सारस्वत, मघाराम भादु, पुरबाराम भादु, हेतराम शर्मा, नरपतसिंह, बलवीरसिंह, देबू सिंह, विजय सिंह, रेवन्त सैन सहित सेरुणा व नारसीसर अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
राज्यपाल 22 मई को आएंगे बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 22 मई को बीकानेर आएंगे। बागडे जयपुर से वायु मार्ग से रवाना होकर प्रातः 9:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां से 9.35 बजे सड़क मार्ग से देशनोक पहुंचेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बागडे यहां से 12 बजे सड़क मार्ग से नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1 बजे नाल एयरपोर्ट आएंगे तथा दोपहर 2.30 बजे स्टेट प्लेन से औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।





