






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के श्रीडूंगरगढ़ दौरे में श्रीडूंगरगढ़ थाने के पुलिस जवान कांस्टेबल चंद्रपाल ने जबरदस्त हिम्मत का प्रदर्शन का प्रदर्शन किया। तख्तियां लेकर दूर खड़ें तीन युवक अचानक काफिले के बीच में घुसे और गाड़ी रूकवाने का प्रयास किया। इस पर चंद्रपाल ने अकेले ही तीनों को एकसाथ रोकने का प्रयास किया। उन्होंने तीनों युवकों को पकड़ कर दूर किया और युवक जबरन प्रदर्शन कर प्रदेशाध्यक्ष से ट्रोमा निर्माण को लटकाने का विरोध तख्तियाँ लहरा कर कर रहे थे। इस धक्का मुक्की में चंद्रपाल को तख्तियों से खरोंचे भी आई। कुछ ही पलों में हुए इस घटनाक्रम के दौरान हैड कांस्टेबल देवाराम व कांस्टेबल अनिल दायमा भी मौके पर पहुंच गए और गतिरोध पर काबू कर लिया। ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति सदस्य व एसएफआई के मुकेश ज्याणी और विवेक लावा को पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुंचाया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस सेवा दल के विमल भाटी, राजेंद्र बापेऊ, सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, मामराज गोदारा थानाधिकारी से मिले व दोनों को छोड़ने की मांग की है। युवकों की गिरफ्तारी के बाद ट्रॉमा सेंटर धरनार्थी, माकपा, कांग्रेस से जुड़े लोग थाने के बाहर एकत्र हो रहे है और दोनों युवकों को छोड़ने की मांग कर रहे है।






