






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2025। आज क्षेत्र में हाइवे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा है। गुरूवार को होने वाली मोदी की पलाना सभा में शामिल होने के लिए क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाइवे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया जा रहा है। कुछ देर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। वहीं अभी अभी उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जयकारों व पार्टी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। बैरवा ने आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को मोदी की सभा में शामिल होने की अपील भी की। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान पार्षद विक्रमसिंह शेखावत,रामसिंह जागीरदार, रोशनअली छींपा, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, भवानी तावनियां,फतेहसिंह जांगिड़, ओम राणावत, भंवरसिंह झंझेउ, पवन इन्दोरिया, जगदीश गुर्जर, विनोद सिखवाल, मदन सोनी, हरिकिशन पुरोहित आदि मौजूद रहें।





