May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 13.43.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। देश भर में कबूतरबाजी का शिकार होकर रूपए गवांने की अनेक घटनाएं सामने आ रही है। क्षेत्र में एक युवक ने विदेश में डॉलर कमाने के नाम पर अपने परिवार की गाढ़ी कमाई के लाखों रूपए गवां दिए। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव इंदपालसर निवासी 39 वर्षीय पोकरराम पुत्र केसराराम जाट ने रोहतक, पावर हाऊस के पास स्थित 7 स्टार फर्म की पूनम शर्मा व पूनम अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे वर्क वीजा का कहकर स्टडी वीजा पर विदेश भेज दिया। आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 4,50,000 रूपए हड़प लिए। उसने रूपए लौटाने का कहा तो उसे स्पष्ट मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आजकल किसी को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का तरीका चलन में है। ऐसे में क्षेत्र के आमजन सतर्क रहें और किसी झांसे में ना आते हुए किसी अधिकृत व पंजीकृत कंपनी पर ही भरोसा करें। किसी को रूपए देने से पूर्व उसकी पूरी छानबीन करें।