May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 14.24.53

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 मई 2025। शुक्रवार रात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक नाबालिग को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार, 23 मई की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच नोखा के बांधनू गांव का निवासी ताजाराम पुत्र मंगलाराम नायक नाजायज रूप से उसके घर में घुसा। घर की बाखल में उसके छोटे भाई की नाबालिग पुत्री और उसका परिवार सो रहा था। आरोपी युवक नाबालिग को उठाकर बाहर लाया व जीप में डालकर ले गया। उसके भाई के जाग होने पर उसने शोर मचाया परंतु तब तक आरोपी फरार हो गया। परिवादी ने नाबालिग की तलाश कर बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप को दी गई है।