August 29, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 20.03.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। गांव मोमासर में रविवार को गौड़ विप्र भवन (शारदा भवन) में समाज के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर इंदौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना लिया गया। वहीं अशोक सांखोलिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव के पद पर अनित बियांला व रमेश बिलायाचिया को कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल आत्रेय व महावीर प्रसाद बिलायाचिया को सभा के संरक्षक के रूप में सम्मान दिया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष इंदौरिया शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस दौरान समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।