May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 20.52.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग को एक आरोपी उसके घर से ले गया और पहले रामदेवरा व फिर अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता व उसके माता पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी व सहआरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पीड़िता ने गांव बिग्गा निवासी इमीचंद पुत्र लालाराम नायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत 1 अप्रैल व 2 अप्रैल की मध्यरात्रि को करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच आरोपी गाड़ी लेकर उसके गांव आया। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ रामदेवरा ले गया। गाड़ी चालक जिसका वह नाम नहीं जानती उसके साथ था। वहां आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया व उसके बाद 3 अप्रैल को अपने गांव बिग्गा ले आया। जहां उसने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के माँ बाप व भाई हड़मान व जीजा भानीराम ने किसी को बताने पर माता पिता सहित जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता के डेढ़ माह से गुमसुम रहने पर उसकी माता द्वारा पूछे जाने पर उसने 19 मई को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़िता की परिवाद पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दे दी है।