






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। डेढ़ वर्ष पूर्व उदयपुर के हनुमंत धाम से शुरू हुई 21 फीट की अष्टधातु निर्मित 1001 किलो वजनी हनुमान गदा लेकर रथ कल और परसों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रथयात्रा भारत भ्रमण के लिए निकली है। ये यात्रा करीब 2 साल बाद उदयपुर लौटेगी और वहां निर्माणाधीन हनमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इस गदा को 84 फीट के 11 मुखी हनुमानजी की मूर्ति के साथ स्थापित किया जाएगा। कंचन सेवा संस्थान और हनुमंत धाम उदयपुर द्वारा किए जा रहें इस आयोजन में गदा 20 माह से भारत भ्रमण कर रही है। बता देवें गदा जहां जहां पहुंच रही है वहां वहां लोग उत्साह व श्रद्धा के साथ रथयात्रा का स्वागत करते हुए गदा दर्शन कर रहें है।
ये रहेगा गदा भ्रमण कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार, 26 मई को गदा भ्रमण कार्यक्रम गांव जालबसर में सुबह 7 बजे ठाकुरजी मंदिर से प्रारंभ होगी। वहां से उत्तरादा कुआं के पास से होकर 9.30 बजे गांव उदरासर गांव पहुंचेगी। यहां ठाकुरजी मंदिर, आम गुवाड़, अगुनाबास, बजरंगबली व हरिरामजी मंदिर होते हुए शाम 4 बजे गांव ठुकरियासर पहुंचेगी। यहां ठाकुर जी मंदिर से गांव में भ्रमण कर शाम 6 बजे गांव तोलियासर पहुंच जाएगी। यहां ठाकुर जी मंदिर, तोलियासर भैंरूजी मंदिर, बजरंग बली मंदिर होकर देर शाम करीब 7.30 बजे जैतासर गांव पहुंचेगी। यहां पंचमुखी बालाजी मन्दिर व हरिराम जी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करेंगे। जगह-जगह गदा का स्वागत किया जाएगा, ग्रामीण उत्साह के साथ गदा दर्शन कर वीर हनुमान के जयकारे लगाएंगे।
मंगलवार को गदा पहुंचेगी श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार, 27 मई 2025 को गदा भ्रमण कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो में होगा। मंगलवार सुबह 7 बजे गांव सातलेरा में हनुमान जी मंदिर, 8.30 बजे जैसलसर गांव से शाम 4.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर चौराहे पर पहुंचेगी। गदा मुख्य बाजार में 5.15 बजे मुख्य बाजार में 6 बजे गांधी पार्क, 6.30 बजे काला मतवाला, रानी बाजार, 6.45 बजे घासमंडी, 7.15 बजे गौरव पथ रोड, 8 बजे शिव जी मंदिर झंवर बस स्टैंड पहुंचेगी। बड़ी संख्या में शहर वासी गदा दर्शन का लाभ लेंगे।




