May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार बीकानेर प्रेस क्लब में महासचिव चुने जाकर इतिहास रचने वाले वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासी हर्षित है एवं लगातार अभिनंदन समारोह आयोजित हो रहे हैं। इस क्रम में सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं की अगुवाई में सम्मान किया गया। ओबीसी मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष नानूराम स्वामी, मीडिया प्रकोष्ठ जिला बीकानेर अशोक महावर, सत्यनारायण स्वामी, नानूराम कुचेरिया, रमेश सैनी, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि ने साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वामी का अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाई। इस मौके पर गुसाईं ने कहा कि स्वामी ने जिले में क्षेत्र का मान बढ़ाया है और पहली बार बीकानेर ग्रामीण में किसी पत्रकार ने प्रेस क्लब में स्थान हासिल किया है। गुंसाई ने मूल ओबीसी वर्ग के युवा को आगे बढ़ते देखना सुख:द बताया। कार्यक्रम में मौजूद ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारिता के बारे में सार्थक चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिए जाने व रचनात्मक पत्रकारिता की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वामी का सम्मान।

जनचेतना में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता के प्रयास करने वाली राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव आरटीआई जागरूकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विनायकिया की अगुवाई में संगठन सदस्यों ने बीकानेर प्रेस क्लब महासचिव विशाल स्वामी का अभिनंदन किया। संस्था के सदस्यों ने स्वामी सहित राजस्थान पत्रिका के संजय पारीक का भी फुलमाला, बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस दौरान संगठन के कैलाश चंद्र व्यास, भारती व्यास, सरला आचार्य, पंकज नाई, चमन श्रीमाल शामिल रहें। सभी ने पत्रकारिता के मूल स्वरूप पर चर्चा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा निर्माण की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान स्वामी ने सभी का आभार जताते हुए पत्रकारिता के मूल स्वरूप के लिए सदैव संघर्ष करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव आरटीआई जागरूकता संगठन सदस्यों ने विशाल स्वामी व संजय पारीक का सम्मान किया।