May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। सोमवार शाम को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष परीक्षा में 12 लाख 22 हजार 369 बच्चे पास हुए है। कुल परिणाम 96.66% रहा है। बोर्ड में 41368 के सप्लेमेंट्री आए है। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा का शानदार परिणाम रहा है। कक्षा में 38 में से 37 विद्यार्थी ए ग्रेड से उत्तीर्ण हुए है। वहीं 1 विद्यार्थी बी ग्रेड से उत्तीर्ण हुआ है। स्कूल निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने शानदार परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। घिंटाला ने बताया कि स्कूल में प्रति कक्षा के बच्चों के सामाजिक, नैतिक उत्थान के साथ शैक्षिक उन्न्यन पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उच्च स्तर का वार्षिक कार्यक्रम बनाकर उसे फॉलो किया जाता है। विद्यार्थियों को शिक्षण विधियों के अनुरूप विषय विशेषज्ञों के द्वारा शिक्षण करवाया जाता है। नियमित हॉमवर्क व स्कूली शिक्षण के माध्यम से बच्चों की नींव को मजबूत बनाया जाता है जिससे वे आगे चलकर अपने जीवन में कामयाब हो सकें। शाला एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने स्टाफ के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी का आभार जताया। उन्होंने श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।