






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। बाना रोड पर 26 मई की शाम 7.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। सवार को गंभीर चोटें लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक ने दौराने ईलाज बुधवार को पीबीएम में दम तोड़ दिया। मृतक युवक के पिता आड़सर पुरोहितान निवासी नेमाराम पुत्र पुराराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र 39 वर्षीय मूलाराम अपने गांव से रीड़ी जा रहा था। गांव बाना के निकट उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिवादी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।



